शिक्षको़ को टी ई टी की अनिवार्यता से मुक्त करने लिए पोस्ट कार्ड् अभियान चलाया
कानपुर, ऑल इंडिया जॉइंट टीचर्स Federation कानपुर द्वारा शिक्षको़ को टी ई टी की अनिवार्यता से मुक्त करने लिए पोस्ट कार्ड् अभियान चलाया गया।
आज दिनांक 15 मार्च 2026 को शिक्षकों पर टी ई टी अनिवार्यता समाप्त करने के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा एक बैठक का आयोजन अन्नपूर्णा गेस्ट हाउस गोबिंद नगर में की गयी जिसमें संगठन के पदाधिकारियों द्वारा रोष प्रकट किया गया।
उच्चतम न्यायालय द्वारा दिनांक 01/09/2026 को निर्णय के क्रम में RTE 2009 लागू होने के पूर्व के शिक्षकों पर लागू करना न्याय संगत नहीं है क्योंकि नियुक्ति के समय सरकार द्वारा लागू सेवा शर्तों / शैक्षिक योग्यता अहर्ता पूर्ण करते हुए नियुक्ति प्रदान की गयी थी अर्थात नियुक्ति के समय TET की अनिवार्यता लागू नहीं थी।प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षकों ने दिनांक 09 मार्च से पोस्ट कार्ड अभियान चलाया जिसका अंतिम चरण 15 मार्च रविवार को डाकघर गोबिंद नगर में समापन किया गया।पोस्ट कार्ड अभियान के माध्यम से संदेश राष्ट्रपति,मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली प्रधानमंत्री भारत सरकार से अनुरोध किया गया कि RTE 2009 लागू होने की तिथि से पूर्व नियुक्ति शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को TET की अनिवार्यता से मुक्त रखा जाएं अन्यथा की स्थिति में All India Joint Teachers Federation में शामिल 23 संगठन क्रमशः आगामी 13 अप्रैल 2026 जनपदीय मुख्यालय में धरना प्रदर्शन एवं 03 मई2026 राजधानी लखनऊ में विशाल धरना प्रदर्शन किया जायेगा। बैठक में प्रमुख रूप से अभय मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष, विशिष्ट बी टी सी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश राजेश तिवारी अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक,योगेन्द्र कुमार सिंह जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ,विकास तिवारी जिला महामंत्री उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ अमरेश मिश्र प्रा शि, संघ सुनील कुमार वर्मा जिला संयोजक TSCT,जितेंद्र कुमार मंडल संयोजक TSCT, दिलीप सैनी,डॉ राम कुमार त्रिपाठी,मलय गुप्ता,पल्लवी शर्मा,मीना यादव आदि दर्जनों शिक्षकों ने पत्रों को डाकघर में पोस्ट किया।
