दिनांक 16.03.2026 को समय लगभग 10:45 बजे सूचना प्राप्त हुई कि थाना फीलखाना क्षेत्रान्तर्गत गुप्तार घाट पर गंगा नदी में एक अज्ञात शव किनारे आ लगा है। सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, किन्तु पहचान नहीं हो सकी।
शव काफी पुराना (लगभग 15–20 दिन) प्रतीत हो रहा है, संभवतः नदी में कहीं दूर से बहकर किनारे आया है। सूचना पर फील्ड यूनिट द्वारा मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलन किया गया। तत्पश्चात पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है तथा मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
