होली मिलन समारोह, फूलों की होली व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

…. लोगों ने लिया लजीज व्यंजनों का स्वाद

कानपुर। वार्ड 37 के भाजपा पार्षद पवन गुप्ता द्वारा क्षेत्र की जनता के लिए कमला नेहरू पार्क में भव्य पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और रंगों के इस पर्व को उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया।

समारोह में फूलों की होली, भगवानों की झांकियां, महादेव की झांकी और गीत-संगीत के रंगारंग कार्यक्रमों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर आए अतिथियों और क्षेत्रीय लोगों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई, जिसमें चाट, चाउमीन, ठंडाई और पारंपरिक गुझिया सहित विभिन्न व्यंजन परोसे गए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायिका नीलिमा कटियार, विधायक सलिल विश्नोई, पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, संजीव दीक्षित, राकेश सिंह, कन्हैया लाल सिंह राजपूत, संजय प्रकाश, लालू शर्मा, अशोक शर्मा, किरण पांडे, पार्षद निक्की, विनोद त्रिपाठी, गोलू, हरीश मैत्रेय, पुलक भट्टाचार्य, हरिओम वर्मा, पार्षद आलोक पांडे, लक्ष्मी कोरी, हरि स्वरूप तिवारी (निक्कू), विकास जैसवाल, जीत प्रताप सिंह, मिथुन शर्मा, अर्जुन दुबे, दिवाकर मिश्रा, प्रमोद पांडे, दिनेश गुप्ता, संजय मिश्रा, अजीत, राम कुमार सिंह, रमेश गौतम, हरि राम गौतम, रोशन लाल, अमरदीप सोनकर, हिमांशु सोनकर, अतुल पांडे, बदलू वर्मा, मोहित शर्मा, मयंक गुप्ता, पंकज गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, नेहा गुप्ता, रश्मि सोनकर, राजेश्वरी राजपूत, आनंद शुक्ल, विनय बाजपेई, विकास बाजपेई, लाला, जिम्मी सरदार, सुनीता गुप्ता, अभिषेक सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह सेंगर, ए.पी. सिंह, आनंद त्रिवेदी, प्रेम शुक्ला, संजू अवस्थी, द्वारिका नाथ, उमेश कुमार गुप्ता, जन्मेजय सिंह, के.के. शुक्ला, मुन्ना शुक्ला (पंकज), विपिन निगम और बबन सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर पार्षद पवन गुप्ता ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *