अरमापुर एसएफ ग्राउंड पर ए डब्ल्यू ई आई एल (एडवांस वेपन इंडस्ट्रियल एस्टेब्लिशमेंट लिमिटेड,) द्वारा भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा गया था जिसका क्षेत्रीय नागरिक खिलाड़ियों और तीनों फैक्ट्री के यूनियन नेताओं ने विरोध करते हुए कहा जब न्यायालय में इसका मुकदमा विचाराधीन है तो आप लोग निर्माण कैसे कर सकते हैं ए डब्ल्यू ई आई एल की तरफ से आए हुए सीजीएम ओएफसी आलोक कुमार सिंह डीजीएम एच आर प्रवीण शुक्ला को यूनियन नेताओं ने बताया कि न्यायालय में आपके वकील के द्वारा लिख कर दिया गया है कि कोई भी निर्माण कार्य नहीं करेंगे फिर आप लोग यहां पर भूमि पूजन करने किस अधिकार से आ गए विरोध होता हुआ देखकर आए हुए अधिकारी यों ने आश्वासन दिया कि जब कोर्ट द्वारा निर्णय हो जाएगा तभी हम कोई कार्य करेंगे छबि लाल यादव पुष्पेंद्र जायसवाल एसके सचान निर्भय सिंह राजीव सिंह प्रेम नारायण विनोद तिवारी अरुण पांडे संतोष यादव आवेश कौशिक रामचंद्र वर्मा ओमवीर चौहान राकेश यादव प्रभु नाथ बालवीर शंकर अभिषेक आदि लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *