कानपुर ब्रेकिंग
तीन तलाक की पीड़िता की नहीं हुई थाने पर सुनवाई, एडीसीपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
मामला चकेरी थाना क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने, बेरहमी से मारपीट करने और अवैध संबंध रखने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता के मुताबिक, उसने 7 दिन पहले थाना चकेरी में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन इतने दिनों तक उसकी सुनवाई नहीं हुई और मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
हैरानी की बात यह है कि चकेरी पुलिस द्वार पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया, इसके बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
इस दौरान पीड़िता दर-दर भटकती रही और लगातार पुलिस से कार्रवाई की मांग करती रही।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके पति अरशद के अवैध संबंध हैं, जिसका विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट करता है।
मामले ने तूल तब पकड़ा जब एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा ने संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर अब मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
साथ ही, समय पर कार्रवाई न करने वाले संबंधित अधिकारी और पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
अब देखना होगा कि पीड़िता को न्याय कब तक मिलता है और जांच में क्या सच्चाई सामने आती है
