कानपुर नगर पुलिस की तैयारियां पूर्ण — चैत्र नवरात्रि एवं रामनवमी पर्व को लेकर समन्वय बैठक आयोजित

 

दिनांक 18 मार्च 2026 को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार, कानपुर नगर में आगामी चैत्र नवरात्रि (19 मार्च से प्रारम्भ) एवं रामनवमी (26/27 मार्च) के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री रघुबीर लाल पुलिस आयुक्त* महोदय द्वारा की गई, जिसमें

 

कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं एवं अग्निशमन जैसी व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, धर्मगुरु, गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यक्रम आयोजक* उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *