कानपुर कैटर्स एशोसियेशन का एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन दिया

 

कानपुर कैटर्स एशोसियेशन का एक प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त कानपुर मंडल कानपुर से उनके कार्यालय सिविल लाइंस में कानपुर के कैटर्स के ऊपर आ रही एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी तथा अन्य समस्याओं के संबंध में ज्ञापन देकर मिला ।वर्तमान समय में कानपुर नगर मैं एलपीजी गैस सिलेंडर की भारी कमी के कारण कैटरिंग उद्योग को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वर्तमान में विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का सीजन चल रहा है जिसमें प्रतिदिन हजारों लोगों के भोजन की व्यवस्था के कैटर्स द्वारा की जाती है गैस सिलेंडर की उपलब्धता न होने के कारण कार्यक्रमों के संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है जिससे कैटर्स श्रमिकों तथा इससे जुड़े अनेक लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही है इस संबंध में कानपुर कैटर्स एशोसियेशन बिंदुओं पर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता है।कई कार्यक्रमों में समय पर भोजन तैयार करने में गंभीर कठनाई आ रही है।कैटरिंग उद्योग से जुड़े हजारों कर्मचारियों और मजदूरों की आजीविका प्रभावित हो रही है । कार्यक्रम आयोजकों और कैटर्स के बीच असंतोष और विवाद की स्थिति बन रही है जिससे कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है ।कैटरिंग उद्योग शहर की आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। संबंधित विभागों को निर्देशित कर एलपीजी गैस सिलेंडर की नियमित एवं पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए । इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए मानक के अनुसार कैटरिंग करने वालों को सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करने का कष्ट करें और साथ ही साथ बड़ा सिलेंडर न मिलने के कारण घरेलू सिलेंडर को उपयोग करने की छूट के संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश प्रदान करने का कष्ट करें जिससे की कैटरिंग उद्योग को राहत मिल सके और विवाह तथा अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का संचालन सुचारु रूप से हो सके प्रतिनिधि मंडल की बातें सुनने के बाद मंडल आयुक्त महोदय के. विजेंद्र पांडियन ने कहा कि कोई भी समस्या आने नहीं दी जाएगी और एक कमेटी बनाने का भी जिलाधिकारी कानपुर नगर की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया जिसमें कैटरर्स एशोसियेशन, व्यापार मंडल ,होटल एसोसिएशन, के पदाधिकारी कैटर्स एशोसियेशन होटल एसोसिएशन आदि सदस्यों की समस्याओं का निदान कराएंगे प्रतिनिधिमंडल मिलने वालों में सुरेश गुप्ता संरक्षक देवेंद्र गुप्ता अध्यक्ष अभिषेक तिवारी महामंत्री वेद प्रकाश द्विवेदी पवन साहू सुनील गुप्ता, इत्यादि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *