आज शहर में मासिक कार्डियोलॉजी ओपीडी सेवा शुरू करने की घोषणा की।
कानपुर, मार्च 18, 2026: कानपुर और आसपास के जिलों में उन्नत हृदय उपचार की सुविधा को और मजबूत बनाने की दिशा में मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ, ने आज शहर में मासिक कार्डियोलॉजी ओपीडी सेवा शुरू करने की घोषणा की। यह ओपीडी सेवा कानपुर कार्डियोलॉजी सेंटर के सहयोग से शुरू की गई है। इस अवसर पर, डॉ. विशाल श्रीवास्तव, डायरेक्टर एवं यूनिट हेड कार्डियो थोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ तथा कानपुर कार्डियोलॉजी सेंटर के ओनर एवं कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट – डॉ. मनीष गुप्ता, भी मौजूद रहे।
इस पहल पर, डॉ. विशाल श्रीवास्तव, डायरेक्टर एवं यूनिट हेड, कार्डियो थोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ, ने कहा, “भारत में दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं।
डॉ. श्रीवास्तव, ने आगे कहा कि, “अक्सर मरीज शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करते हैं। इनमें सीने में दर्द या भारीपन, जबड़े, बाएं कंधे, हाथ, कोहनी या पीठ में दर्द, सांस फूलना, ठंडा पसीना आना, मितली, ज्यादा थकान, चक्कर आना या बेहोशी जैसे लक्षण शामिल हो सकते हैं।
कानपुर में इस विशेष ओपीडी सेवा की शुरुआत मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत अस्पताल आसपास के शहरों में रहने वाले मरीजों तक उन्नत हृदय उपचार पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। इस पहल से विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह, सही समय पर जांच और आगे के इलाज की सुविधा मरीजों को उनके घर के करीब ही मिल सकेगी।
