कश्यप निषाद समाज कल्याण सोसाइटी ने कराया 31 जोड़ो का सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह |

 

कानपुर | कश्यप निषाद समाज कल्याण सोसाइटी के तत्वाधान में “सर्वजातीय समूहिक विवाह समारोह” गोकुल लाॅन पीडी नगर में सम्पन्न हुआ जिसमें 31-कन्याओं का पाणिग्रहण संस्कार विधिवत कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट नरेंद्र कुमार कश्यप राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभकिया। साथ ही सामाजिक नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर सबको शुभाशीष दिया | इस कार्यक्रम में अमित बाथम (कश्यप)भाजपा नेता , सतीश कश्यप,प्रमोद कश्यप मुकेश कश्यप,देवी प्रसाद निषाद पूर्व प्रत्याशी कैण्ट विधानसभा क्षेत्र राजेश कश्यप ( गौड़) आदि ने अपनी उपस्थिती से कार्यक्रम को सफल बनाया एवं सभी ने वर वधुओं को सफल दांपत्य जीवन की शुभकामनायें दीं ।
निषाद समाज कल्याण सोसाइटी के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता हेतु बढ़ चढ़ कर भाग लिया। समिति के संरक्षक मण्डल की उपस्थिती में अध्यक्ष मुन्नीलाल कश्यप, समिति के महामंत्री सतीश कुमार कश्यप (वर्मा टेंट हाउस) ने इस कार्यक्रम के आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाई। मुख्य संरक्षक वर्मा प्रसाद एवं संयोजक अमित बाथम, बसंतू कश्यप, दीप चन्द्र कश्यप,संजय कुमार गौड़, गोविन्द कुमार कश्यप,राजेश कुमार निषाद, नरेश कुमार गौड़, राम मनोहर, कोषाध्यक्ष श्याम कश्यप एडवोकेट अन्नू कश्यप एवं प्रमोद गोड़िया ने कार्यक्रम की सफलता में भरपूर सहयोग किया। समिति पदाधिकारियों द्वारा नव दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया गया एवं विवाह प्रमाणपत्र प्रदान कर के कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *