अधिवक्ताओं ने कानपुर न्यायालय के 225 वे स्थापना दिवस पर किया मिष्ठान वितरण
आज कानपुर न्यायालय जिसकी स्थापना 18 मार्च 1801में आज ही के दिन हुई थी कानपुर कचहरी के 225 वे स्थापना दिवस के अवसर पर कानपुर न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश यादव के संयोजन में अधिवक्ताओ ने न्यायालय के गौरवशाली इतिहास के साथ अपने पूर्वज नामचीन अधिवक्ताओं को याद कर मिष्ठान वितरण किया।
प्रमुख रूप से पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन श्याम नारायण यादव संजीव कपूर मोहन जीत सिंह गंभीर राकेश सत्यार्थी मनोज पांडे आशीष श्रीवास्तव राकेश सिद्धार्थ शिवम गंगवार इंद्रेश मिश्रा वीर जोशी आदि रहे।
