कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को बम से उड़ने की झूठी धमकी देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

हरवंश मोहाल थाना व जीआरपी के संयुक्त ऑपरेशन ने मिलकर शातिर अभियुक्त को दबोचा

रेलवे स्टेशन पर त्यौहार के चलते यात्रियों के आवागमन से स्टेशन में बहुत ही भीड़भाड़ हो जाती है जिसके चलते रेलवे पुलिस के ऊपर काफी लोड हो जाता है इसी कड़ी में हम आपको बता दे पिछले माह 27 फरबरी 2026 को शाम 7 बजे एक फोन स्टेशन में आया कि मेरा नाम अनिल कुमार है मेरे पास असलहे और बम है मै ट्रेन को बम से उड़ा दूंगा , बस इतना कहने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया , तब रेलवे प्रशासन के पसीने छूट गए और पूरा स्टेशन खंगाल गला और 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को देख डाला लेकिन कोई सुराग नहीं मिला , लेकिन जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह और हरबंश मोहाल थाना प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने एक संयुक्त ऑपरेशन की कमान संभाली और पांच टीमों का गठन किया और वो सभी अलग तरीकों से छानबिन चालू कर दी जिस मोबाइल फोन से ट्रेन उड़ने की धमकी दी गई थी उस फोन में दूसरा सिम लगाया गया तभी खुफिया तंत्र और आई टी टीम लगातार प्रयास कर रही थी कि दिनांक 18 मार्च 2026 को दोपहर एक बजे सिटी साइड स्टेशन के सेक्युलेटिंग एरिया के पास अभियुक को गिरफ्तार किया जिसका नाम अरशद अली पुत्र स्व शहीद अली निवासी बेगमपुरवा , सफेद कॉलोनी , थाना बाबूपुरवा , कानपुर नगर उम्र लगभग 38 वर्ष को दबोचा गया अभियुक्त से विभिन्न टीमों ने बारी बारी से पूछताछ करी तब उसने बताया कि मेरे द्वारा ट्रेन को बम से उड़ाने की फर्जी सूचना दी गई थी कि मेरा नाम अनिल कुमार है
आदिल उस्ताद नाम के व्यक्ति के पास असलहा और बम रखा है , दिनांक 27 फरवरी 2026 को शाम 7 बजे ट्रेन उड़ने की साजिश की जा रही है । लेकिन बाद मे जब उस नंबर पर काफी फोन आने लगे तो मेरे द्वारा फोन को बंद कर लिया गया और उसमें मौजूद सिम कार्ड को निकालकर फेंक दिया और फोन को अपने पास रख लिया ताकि बाद में किसी अन्य व्यक्ति के नाम से सिम लगाकर फिर से रेलवे स्टेशन को उड़ाने की फर्जी सूचना दे सकूं पकड़े गए अभियुक्त का नाम पर किदवई नगर थाना बबूपुरवा थाना और जीआरपी थाने से पहले भी विभिन्न धाराओं में मुकदमें पंजीकृत है अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करी गई ।

गिरफ्तार करने वाली टीम :

ओम नारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल , ललित कुमार प्रभारी निरीक्षक , सुमित कुमार चौकी इंचार्ज सूतर खाना थाना हरवंश मोहाल कमिश्नरेट कानपुर नगर , उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव , उप निरीक्षक अर्पित तिवारी, उप निरीक्षक शिव बाबू यादव, उप निरीक्षक अभिषेक शुक्ला , उप निरीक्षक मोहित कुमार , जीआरपी थाना कानपुर सेंट्रल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *