अवैध रूप से शराब बेचने वाले को पुलिस ने शराब सहित दबोचा

 

•वीडियो वायरल होने के बाद महाराजपुर पुलिस ने की कार्रवाई।

 

नरवल। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडर गांव में एक जनरल स्टोर की दुकान से देशी शराब अवैध रूप से बेचे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल करते हुए अवैध रूप से शराब बेचने को शराब के साथ दबोच लिया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोड़र गांव के निवासी अमित कुमार पाल एवं निहाल यादव महाराजपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करते हुए

बताया कि उसके गांव का चंद्रशेषर अपनी जनरल स्टोर की दुकान में अवैध रूप से शराब बेच जा रहा है। इस संबंध में एक वीडियो सबूत भी उपलब्ध है। जिसमें स्पष्ट रूप से पैसे लेकर शराब दी जा रही है।यह गतिविधि समाज के लिए हानिकारक है तथा कानून का उल्लंघन है।

 

थाना महाराजपुर के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शराब बेचने वाले को शराब के साथ दबोच कर कानूनी कार्रवाई कर दी है।उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह से अवैध शराब नहीं बिकने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *