बिधनू 18 मार्च छात्राओं के द्वारा जलवायु संरक्षण व वन संरक्षण में हुई गोष्ठी

 

 

बिधनू में ‘कार्तिक शिक्षण संस्थान’ ने युवा पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यक्रम ‘निक्सी’ (नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया) द्वारा प्रायोजित ‘जलवायु परिवर्तन योजना’ के तहत गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज रमईपुर में संपन्न हुआ।

कॉलेज के प्रधानाचार्य राम लखन यादव ने गोष्ठी संबोधित करते हुए कहा कि अंधाधुंध वनों की कटाई और भूगर्भ जल के अत्यधिक दोहन से जलवायु का संतुलन बिगड़ रहा है। उन्होंने छात्रों से दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने की अपील की।

संस्थान के सचिव जय शंकर शर्मा ने सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि पेट्रोल, डीजल और कोयले जैसे जीवाश्म ईंधनों का कम से कम उपयोग ही जलवायु परिवर्तन के खतरे को कम करने का एकमात्र तरीका है।

कार्यशाला के दौरान छात्रों के लिए एक निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में परिधि त्रिवेदी ने प्रथम, नेहा सविता ने द्वितीय और सेफली यादव ने तृतीय स्थान अरुन राजपूत ने प्राप्त किया।

विजेताओं को स्मृति चिह्न और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय

 

 

का स्टाफ और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *