थाना विधनू अपडेट कानपुर

यूपी में सख्त योगीराज। बेटियों की इज़्जत से खेलने वालों का स्वयं इंतज़ार करते हैं यमराज

फरार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

विधनू में बच्ची से रेप व हत्या के मामले का तीसरा आरोपी सनी हुआ पुलिस की गोली का शिकार

दो आरोपी आशीष व कमल पहले से पुलिस के शिकंजे में

विधनू थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्ची से रेप और उसकी हत्या के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी सनी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया

जब अभियुक्त की घेराबंदी की गई। तो उसने इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह पर गोली चला दी। गोली उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी

जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली धंसी। घायल अभियुक्त सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया

अभियुक्त सनी के पास से एक अवैध देसी तमंचा व दो कारतूस बरामद.

घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया, दो आरोपियों को पहले ही दबोच लिया गया था।

तीसरे की तलाश जारी थी। जिसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपियों से घटना के बारे में पूंछतांच की जा रही है.

आज तीनों आरोपियों को भेजा जाएगा न्यायालय.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *