
अपडेट
सूबे के मुखिया का अपराध एवं अपराधियों पर शिकंजा का फरमान पुलिस कमिश्नर का एक्शन अभियान जारी होते ही रावतपुर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने 49 किलो गांजा के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
कानपुर कमिश्नरेट में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन व्हाइट पाउडर” के तहत एडीसीपी क्राइम ब्रांच सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय सहयोगी पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 49.388 किलोग्राम गांजा के साथ एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) के नेतृत्व में चल रहे अभियान के क्रम में की गई। डीसीपी पश्चिम, डीसीपी क्राइम, एडीसीपी और एसीपी कल्याणपुर के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष रावतपुर कमलेश राय और क्राइम ब्रांच टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गुरुदेव चौकी क्षेत्र में हनुमान मंदिर के आगे, राजकीय पॉलिटेक्निक कट से पहले रेलवे लाइन की ओर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों में काकादेव निवासी उमेश चंद्र राजपूत उर्फ अश्वनी राजपूत (59 वर्ष), उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र निवासी अकबर अली उर्फ चिंगारी (54 वर्ष) और सलमाना बेगम (35 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चार बैग में रखे कुल 48 पैकेटों में 49.388 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से अकबर अली उर्फ चिंगारी पर पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने साफ़ स्पष्ट कहा कि अपराध एवं अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी
