अलविदा जुम्मा की नमाज के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त (सेन्ट्रल) महोदय द्वारा पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

दिनांक 20.03.2026 को पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव महोदय द्वारा थाना बेकनगंज क्षेत्रान्तर्गत अलविदा जुम्मा की नमाज के दृष्टिगत क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस दौरान महोदय द्वारा संवेदनशील स्थानों, मस्जिदों के आसपास एवं मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

महोदय द्वारा स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त (सेन्ट्रल) श्रीमती अर्चना सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज एवं थाना प्रभारी बेकनगंज मय स्थानीय पुलिस बल एवं पीएसी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *