बी० एन० एस० डी० शिक्षा निकेतन में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया

बी० एन० एस० डी० शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, बेनाझाबर, कानपुर में आज वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रह्मचारिणी भगवती चैतन्या जी (आचार्या, चिन्मय मिशन, मंधना) के आगमन के उपरांत दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यालय के प्रबंधक एवं अधिवक्ता आदित्य शंकर बाजपेयी ने मुख्य अतिथि रहे । उपप्रधानाचार्या श्रीमती मंजूबाला श्रीवास्तव जी ने आए हुए अतिथियो का स्वागत किया।
इसके उपरांत विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया एवं पुरस्कार वितरण किया गया। सभी कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न आंतरिक एवं बाह्य प्रतियोगिताओं—जैसे वाद-विवाद, निबंध लेखन, विज्ञान प्रदर्शनी, खेलकूद आदि—में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न पाठ्येतर गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी मंच पर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि महोदया ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी सफलताओं के लिए मेहनत व लगन अत्यंत आवश्यक है। आपने विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी उपस्थित विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत ब. शैली गुप्ता के द्वारा एकल गीत की प्रस्तुति भी दी गई, जिसने वातावरण को अत्यंत भावपूर्ण बना दिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया और सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजमोहन कुमार सिंह, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, बड़ी संख्या में अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *