कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर द्वारा त्रिवार्षिक सत्र 2025–28 हेतु नई टीम का विस्तार
कानपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा एवं मंडल अध्यक्ष विजय पंडित सहित समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर की नई टीम का विस्तार किया गया। यह घोषणा व्यापार मंडल कार्यालय, आचार्य नगर में चेयरमैन मणिकांत जैन, जिला अध्यक्ष सुनील बजाज, महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता एवं संरक्षक रामेश्वर गुप्ता द्वारा की गई।
त्रिवार्षिक सत्र 2025–28 के अंतर्गत कानपुर के विभिन्न बाजार इकाइयों के अध्यक्षों एवं महामंत्रियों द्वारा प्रस्तावित व्यापारी प्रतिनिधियों को जिला टीम में समायोजित करते हुए विभिन्न पदों पर मनोनयन किया गया।संरक्षक मंडल में महेश चंद्र जैन, बलराम नरूला ,तिलक राज शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता ‘गोल्डी’संजीव पाठक बॉबी, लक्ष्मण दास रुपाणी,मदन चंद कपूर, नज़म हमराज, सहित कुल 38 वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मिलित किया गया।अनुशासन समिति का संयोजक सर्राफा व्यवसायी नीरज दीक्षित को नियुक्त किया गया।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बालकृष्ण गुप्ता,उमेश अग्रवाल,देवी खन्ना चंद्र प्रकाश सोमानी,गोपी श्रीवास्तव, दीपक सिंह सहित कुल 26 पदों पर मनोनयन हुआ।उपाध्यक्ष पद पर मुकेश भाटिया,राजन मिश्रा, प्रमोद त्रिपाठी,संजीव पांडे , दीपक धवन,सहित कुल 32 पदों पर नियुक्तियां की गईं।वरिष्ठ मंत्री पद पर आलोक मेहरोत्रा,कृष्ण गुप्ता ‘बब्बू’,राम शुक्ला,राजीव भाटिया,मोहम्मद तालिब किशोर सक्सेना सहित कुल 27 पदों पर मनोनयन किया गया।संगठन मंत्री पद पर ओम प्रकाश चौटाला मनोज बाजपेई, के.बी.सिंह, मोहम्मद नासिर, के.के. विश्नोई, मोहम्मद आजम सहित कुल 23 पदों पर मनोनयन हुआ।इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुनील पांडे, विराट गुप्ता,मोहम्मद कामिल,सीताराम गुप्ता,सुशील गुप्ता,महेंद्र गुप्ता,अंकित मिश्रा, ऋतिक, के.बी. सिंह,गुलशन जायसवाल, एहसान हाजरी,संतोष शर्मा, शैलेन्द्र गुप्ता सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
