अशोक नगर में वर्षों से बंद पड़ी सीयूजीएल गैस पाइपलाइन का हुआ उद्घाटन

कानपुर। वार्ड 37 अशोक नगर में वर्षों से बंद पड़ी सीयूजीएल गैस पाइपलाइन को पुनः चालू कर क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली। भाजपा पार्षद पवन गुप्ता ने अपने घोषणा पत्र में इस पाइपलाइन को शुरू कराने का वादा किया था, जिसे पूरा करते हुए उन्होंने क्षेत्र की जनता को गैस की समस्या से निजात दिलाने का कार्य किया।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम लाल बाजपेई ने अशोक नगर में सीयूजीएल गैस पाइपलाइन का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोगों को गैस की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके समाधान के लिए पार्षद पवन गुप्ता ने लगातार प्रयास किए और अंततः पाइपलाइन को चालू कराया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा पार्षद पवन गुप्ता, विनय बाजपेई, अशोक शर्मा, संजय प्रकाश, राकेश सिंह, अर्जुन दुबे, दिनेश गुप्ता, उमेश कुमार गुप्ता, अशोक सिंह, मुन्ना शुक्ला, संदीप मिश्रा, लखन लाल गुप्ता, लालू शर्मा, संजय मेहरोत्रा, कन्हैया लाल, अंकित कनौजिया, रोहिणी देवी बाजपेई, राजेश्वरी राजपूत, माया सिंह, अनीता शुक्ला, उषा भदौरिया, रश्मी पांडे और अजय जैसवाल सहित क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *