रामत्व से रामराज्य तक सनातन यात्रा
कानपुर में आज सनातन परंपरा और आदर्श शासन की अवधारणा को जीवंत करने वाला एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। “रामत्व से रामराज्य तक: एक सनातन यात्रा” के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों को समाज तक पहुंचाने की पहल की जा रही है।
समाज में नैतिक मूल्यों और आदर्श शासन व्यवस्था की पुनर्स्थापना के उद्देश्य से कानपुर में “रामत्व से रामराज्य तक: एक सनातन यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम सोमवार, 23 मार्च को शाम 4 बजे से 8 बजे तक शास्त्री भवन, खलासी लाइन में आयोजित होगा।
रविवार को कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजक अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन और रामराज्य की परिकल्पना को जन-जन तक पहुंचाना है।
चैत्र शुक्ल पंचमी का यह पावन दिन उस ऐतिहासिक क्षण की याद दिलाता है, जब 14 वर्षों के वनवास के बाद श्रीराम अयोध्या लौटे और न्याय, समता व धर्म पर आधारित रामराज्य की स्थापना की।
वर्तमान समय में बढ़ते सामाजिक असंतुलन, जातिवाद और अनाचार के बीच रामराज्य की अवधारणा एक बार फिर प्रासंगिक हो गई है।
इसी सोच के साथ सनातन वैदिक रामराज्य परिषद पिछले पांच वर्षों से “रामराज्य महोत्सव” का आयोजन कर रही है और इस वर्ष इसका पांचवां संस्करण आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में देश के प्रख्यात वक्ता श्रीराम के जीवन मूल्यों और आदर्शों पर प्रकाश डालेंगे, जिससे युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिल सके।
हमारा उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों को समाज में पुनः स्थापित करना है। आज समाज जिन चुनौतियों से गुजर रहा है, उसमें रामराज्य की अवधारणा ही समाधान दे सकती है। हम चाहते हैं कि नई पीढ़ी इन मूल्यों को अपनाए और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिव शरण त्रिपाठी को “सनातन धर्म रत्न पुरस्कार 2026” से सम्मानित किया जाएगा।
साथ ही कानपुर बार एसोसिएशन की नव-निर्वाचित टीम को भी सम्मान दिया जाएगा।प्रेसवार्ता में अजय कुमार मिश्रा, विनय कुमार मिश्रा, राजीव अग्निहोत्री और योगेश श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आयोजकों ने शहरवासियों से इस कार्यक्रम में शामिल होकर रामराज्य की अवधारणा को समझने और उसे जीवन में उतारने की अपील की है।
