
“पानी के बूंद बूंद संचय की आदत डालनी चाहिए विश्व जल दिवस पर संगोष्ठी संपन्न”
कानपुर 22 मार्च जन जागृति मंच के अध्यक्ष एवं दूर सलाहकार समिति के सदस्य विनोद मिश्र के नेतृत्व में विश्व जल दिवस के अवसर पर स्वर्गीय श्री राजेंद्र गुप्ता पार्क निकट झांसी रेलवे लाइन गुजैनी मैं जल संरक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया गया इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए समाजसेवी एवं संस्था के अध्यक्ष विनोद मिश्र ने कहा जल जीवन का आधार है जल है तो कल है जल के अभाव में जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती जल बचाया तो जा सकता है लेकिन बनाया नहीं जा सकता उन्होंने कहा भूजल का अंधा धुंध दोहन बढ़ते शहरीकरण जल स्रोतों का अतिक्रमण आदि इसके प्रमुख कारण है जब तक हर आदमी जल संचय के प्रति जागरूक नहीं होगा केवल सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए हमें भी दैनिक जीवन की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके जल संचय करना होगा याद कीजिए कुछ वर्षों पहले आपके हैंड पंप में कुछ फीट नीचे पीने का पानी प्राप्त हो जाता था लेकिन आज स्थिति इतनी विकराल है की कुछ क्षेत्रों में ढाई सौ से 300 फीट पर भी पीने योग्य कम पानी मिल रहा है अनेक क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की कमी होती जा रही है हमारे पूर्वज तालाब कुआं और वर्षा जल संचयन पर निर्भर थे लेकिन आज समर सिविल पंप बड़ी संख्या में गली मोहल्ले में खुले वाहनों के वॉशिंग सेंटर जल निगम एवं जल कल विभाग द्वारा वर्षों तक पाइपलाइन के लीकेज न बनाया जाना भी एक कारण है हमारी आपकी लापरवाही भी समस्या का कारण है हमको बाथरूम में नहाने के लिए लौटा बाल्टी का प्रयोग करना चाहिए अक्सर लोग ब्रश करते समय नल की टोटी खुली रखते हैं दाढ़ी बनाते समय वाश बेसिन की टोटी खुली रखते हैं इससे तमाम जल की बर्बादी होती है घरों में पाइपलाइन के लीकेज तत्काल ठीक कराना चाहिए और आरओ मशीन से भी जल का अपव्यय होता है महिलाओं को घर में बर्तन धोते समय नल की बजाय बाल्टी और टब का प्रयोग करना चाहिए वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना चाहिए आज पानी बेचा जा रहा है ध्यान रखिए पीने योग्य पानी पृथ्वी पर सीमित मात्रा में है अगर हम सभी आज और अभी से जागरूक नहीं हुए तो आगे आने वाली भावी पीढ़ी हम सबको माफ नहीं करेगी हमें केवल सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए हमें स्वयं भी जागरूक होना है उन्होंने कहा हमारी संस्था बिना कोई सरकारी आर्थिक सहायता चंदा या अनुदान लिए बगैर समय-समय पर जन जागरूकता के कार्यक्रम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित करती है उपस्थित जनों को जल संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया इस अवसर पर विनोद मिश्र प्रह्लाद दुबे कल्लू पांडे सुरेंद्र मिश्रा विनोद गुप्ता अजीत गुप्ता रानी मिश्रा आदि उपस्थित थे
भवदीय
विनोद मिश्र अध्यक्ष जन जागृति मंच
22 मार्च 2026
