पदोन्नति एवं सम्मान समारोह-37वीं वाहिनी पीएसी

 

श्रीमती तनु उपाध्याय (सहायक सेनानायक प्रथम) का ‘अपर पुलिस अधीक्षक’ पद पर पदोन्नति एवं अलंकरण समारोह

 

37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर नगर के प्रांगण में।

​*पदोन्नति एवं अलंकरण* *(Piping Ceremony)*

*सेनानायक श्री बी.बी. चौरसिया (IPS)* की गरिमामयी उपस्थिति में संस्थान की *सहायक सेनानायक प्रथम, श्रीमती तनु उपाध्याय (DySP)* को पदोन्नत होकर *अपर पुलिस अधीक्षक* बनने पर आधिकारिक रूप से सम्मानित किया गया। सेनानायक द्वारा पदोन्नत अधिकारी के कंधों पर *’अशोक स्तंभ*’ लगाकर उन्हें नए पद की गरिमा से अलंकृत किया गया।

वर्दी पर लगा यह ‘अशोक स्तंभ’ न केवल महोदया की व्यक्तिगत उपलब्धि का प्रतीक है, बल्कि उनके द्वारा विभाग के प्रति विगत वर्षों में दी गई उत्कृष्ट सेवाओं, अटूट कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का भी प्रमाण है।

इस अवसर पर सेनानायक महोदय ने पदोन्नत अधिकारी को बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा पदोन्नति केवल पद का बढ़ना नहीं है, बल्कि उत्तरदायित्वों का विस्तार है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में आप अपनी नई भूमिका में और अधिक ऊर्जा, सूझबूझ और तत्परता के साथ विभाग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएँगी।सेनानायक महोदय ने महोदया के उज्ज्वल और मंगलमय भविष्य की कामना की।समारोह के अंत में वाहिनी के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक महोदया का अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर शिविरपाल श्री चंद्रेश्वर,RTC प्रभारी सीसी श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, सूबेदार सैन्य सहायक श्री सुरेंद्र सिंह,हेड क्लर्क श्री विनीत त्रिपाठी, पीसी श्री रावेंद्र चौधरी, पीसी श्री शिवांशु द्विवेदी, मीडिया सैल प्रभारी पीसी श्री रामेंद्र सिंह,पीसी श्री राहुल सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *