बिल्हौर में नरेश उत्तम पटेल ने जताई शोक संवेदना, सरकार पर साधा निशाना

 

 

मरहूम सूरज प्रसाद कटिहार को दी श्रद्धांजलि, महंगाई, किसान और रोजगार के मुद्दों पर उठाए सवाल

 

बिल्हौर (कानपुर नगर)। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नरेश उत्तम पटेल ने शनिवार को बिल्हौर पहुंचकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मरहूम आवास पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके बाद वह सपा कार्यालय पहुंचे, जहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौजूदा हुकूमत की नीतियों से आम जनता परेशान है और हर तबका मुश्किलों का सामना कर रहा है।पीडीए को नई तशरीह देते हुए नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि पीडीए सिर्फ पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक तक सीमित नहीं है, बल्कि हर वह व्यक्ति इसका हिस्सा है जो खुद को पीड़ित, दुखी और अपमानित महसूस करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष पीडीए को जातीय आधार पर बांटकर अवाम को गुमराह कर रहा है।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि जिस तरह पूर्व के लोकसभा चुनाव में जनता ने समाजवादी पार्टी पर भरोसा जताया, उसी तरह आगामी चुनाव में भी सपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।महंगाई और गैस संकट पर उन्होंने कहा कि लोग गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के मुद्दे पर उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा पूरा नहीं हो सका, जबकि खेती की लागत कई गुना बढ़ गई है। आलू जैसी फसलों का वाजिब दाम न मिलने से किसान परेशान हैं।रोजगार के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि करोड़ों नौकरियों का वादा अब तक अधूरा है।इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुनीन्द्र शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह यादव, विनय कोरी, आशीष यादव युवजन सभा प्रदेश सचिव, नगर अध्यक्ष अरशद सिद्दीकी और गगन सिंह चौहान जिला पंचायत सदस्य नानामऊ,आशू यादव, समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *