भाजपा दक्षिण जिला की कार्यकारिणी में विनय मिश्रा जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

 

• कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।

 

 

नरवल। भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर दक्षिण जिला के मंत्री विनय मिश्रा को दक्षिण जिला की नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

 

महाराजपुर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत सरसौल मंडल के पूर्व अध्यक्ष व जिला मंत्री रहे श्री मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व ने पार्टी व संगठन के प्रति वफादारी करने का तोहफा देते हुए एक बार फिर संगठन की घोषित नई कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण पद दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विनय मिश्रा को संगठन द्वारा उपाध्यक्ष मनोनीत करने पर बधाई देते हुए कहा कि महाराजपुर विधान सभा क्षेत्र में ही नहीं बल्कि दक्षिण जिला भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे साथ ही पार्टी में विगत कई वर्षों से काम करने के उपरांत पार्टी हित मे अच्छी भूमिका निभाने पर जिम्मेदारी दी गई है।

 

भाजपा संगठन के द्वारा जिला उपाध्यक्ष पद का दायित्व को जिम्मेदारी समझते हुए श्री मिश्रा ने कहा की पार्टी ने फिर से एक बार यह साबित किया कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही महत्वपूर्ण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *