सात द्विवसीय श्री शिव महापुराण कथा में सती मोह प्रसंग की कथा का प्रवाह

 

•श्री चतुर्भुज मंदिर विकास समिति सरसौल के तत्वाधान में कराई जा रही है संगीतमयी कथा।

 

सरसौल,कानपुर। श्री चतुर्भुज मंदिर विकास समिति सरसौल के तत्वावधान में आयोजित सात द्विवसीय धार्मिक अनुष्ठान श्री शिव महापुराण कथा के क्रम में रविवार की दूसरी संध्या में कथा वाचिका व्यास मथुरा की देवी रजनी चंद्रिका गोस्वामी के मुखार बिंदु से सती मोह प्रसंग सहित प्रजापति दक्ष के वध,राजा सत्यव्रत,व सती देह त्याग की कथा श्रोता भक्त ने श्रवण की।

 

इसके पूर्व शनिवार को महिला भक्तों ने मंदिर परिसर से कस्बा सरसौल बाजार भक्ति ,भजनों व जयकारे के साथ भ्रमण करते हुए कलश यात्रा से श्री शिव महापुराण महा ज्ञान यज्ञ कथा प्रारंभ हुई थी।

 

श्री चतुर्भुज मंदिर विकास समिति सरसौल के द्वारा आयोजित श्री शिवपुराण कथा के आयोजन से संबंधित पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवपुराण कथा के लिए पूजन आदि निर्धारित शुभ मुहूर्त के अनुसार किया गया है।

 

श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण कराती कथा वाचिका देवी रजनी चंद्रिका गोस्वामी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *