सेंट्रल जोन एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह के नेतृत्व में एसीपी शिखर ने ट्रैफिक पुलिस टीम के साथ सड़को पर जाम के चलते अतिक्रमण पर सख्ती अवैध एंबुलेंस और दुकानों पर पुलिस का शिकंजा, भागते नजर आए चालक

 

कानपुर के स्वरूप नगर में रविवार दोपहर प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। एडीसीपी सेंट्रल, एडीएम सिटी, एसीपी और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क किनारे फैले अतिक्रमण पर कार्रवाई की।

 

अभियान के दौरान सड़क किनारे खड़ी अवैध एंबुलेंस को हटवाकर थाने भेज दिया गया। मोतीझील से रावतपुर तक चले इस अभियान में अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह, एडीएम सिटी राजेश सिंह और एसीपी स्वरूप नगर शिखर के नेतृत्व में टीम ने सड़क किनारे लगने वाली अवैध दुकानों और खड़े वाहनों पर सख्ती दिखाई। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़ी एंबुलेंस को भी हटाकर थाने भेजा गया, इस दौरान चालक अधिकारियों से गुहार लगाते रहे, लेकिन कार्रवाई जारी रही।

 

हैलट अस्पताल के बाहर जैसे ही पुलिस टीम पहुंची, कई एंबुलेंस चालक अपने वाहन लेकर भागते नजर आए। कुछ वाहनों को मौके पर पकड़कर क्रेन से थाने भेजा गया। जिन वाहनों के कागजात सही पाए गए, उनका चालान कर छोड़ दिया गया, जबकि बिना कागज वाले वाहनों को थाने में खड़ा कराया गया।

 

एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध अतिक्रमण के खिलाफ की गई है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा ऐसा पाए जाने पर संबंधित वाहनों को सीज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *