कानपुर

कानपुर कल्याणपुर थाना पुलिस ने एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर लाखों की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पीड़ित सुनील कुमार ने शिकायत में बताया कि खुद को कटिहार मेडिकल कॉलेज का प्रिंसिपल बताने वाले व्यक्ति ने बेटी की MBBS सीट दिलाने के नाम पर करीब 5.75 लाख रुपये ठग लिए। बाद में सीट अलॉटमेंट न मिलने पर साइबर ठगी का मामला सामने आया।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जयंत सरकार (26) व सौरव आइंच (22) को सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने साथियों के साथ मिलकर फर्जी एडमिशन के नाम पर ठगी करना कबूला।पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को बड़े शिक्षण संस्थानों का अधिकारी बताकर लोगों को झांसा देते थे और अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर कराते थे। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *