रामनवमी शोभायात्रा को लेकर पुलिस उपायुक्त पूर्वी महोदय ने की बैठक, सुरक्षा व रूट व्यवस्था के दिए निर्देश
आज दिनांक 23.03.2026 को पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा थाना कोतवाली और थाना फीलखाना क्षेत्र से निकलने वाली रामनवमी शोभायात्रा को लेकर थाना कोतवाली पर आयोजकों के साथ बैठक की व सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए
शोभायात्रा का रूट और समय निर्धारण-यात्रा के मार्ग, समय और संभावित भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की समीक्षा की गई व आयोजकों को तय मार्ग का पालन करने के लिए कहा गया।
सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की तैनाती-संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।
बैठक में रामनवमी शोभायात्रा के आयोजकों ने शांति, सुरक्षा और नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया व इस बात पर सहमति जताई कि शोभायात्रा पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकाली जाएगी।
सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली मौजूद रहे।
