कानपुर
कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र स्थित बारादेवी मंदिर के पीछे एक मकान में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैलती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद घर में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और फिलहाल आग को पूरी तरह बुझाने का कार्य जारी है।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस व अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
गौरतलब है कि किदवई नगर क्षेत्र में पूर्व में भी आग की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिनमें दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़े नुकसान को टाला गया है।
