विधायक ने बाबा साहेब को समर्पित किए 3 और समरसेबल; बोले- “गरीब की सेवा ही मेरा परम संकल्प”

 

 

​कानपुर। क्षेत्रीय जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, आज गोविंदनगर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को समर्पित 03 अतिरिक्त समरसेबल पंपों का शिलान्यास एवं पूजन किया।

​विधायक जी ने तात्या टोपे नगर में पवन सक्सेना के घर के पास स्थानीय जनता की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्य का विधि-विधान से शुभारंभ कराया।

​विकास कार्यों का विवरण (कुल लागत: 5.28 लाख):

​क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की किल्लत को दूर करने के लिए विधायक निधि से निम्नलिखित स्थानों पर समरसेबल लगाए जा रहे हैं:

​तात्या टोपे नगर: पवन सक्सेना के घर के पास (लागत 1.76 लाख)

​रविदास पुरम नई बस्ती: शैलेंद्र के घर के पास (लागत 1.76 लाख)

​रविदास पुरम बस्ती: तिली मिल के पास (लागत 1.76 लाख)

​विधायक जी का वक्तव्य:

​इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने कहा:

​”आज पुनः बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चरणों में नमन करते हुए, मैंने गरीबों एवं जरूरतमंदों को शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करने के क्रम में 03 नए समरसेबल समर्पित किए हैं। रविदास पुरम बस्ती जैसे क्षेत्रों में यह सेवा कार्य करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। ‘सेवा ही समर्पण’ के मार्ग पर चलते हुए, मैं अपने क्षेत्र के हर अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। आपका यह सेवक सदैव आपकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है।”

​शिलान्यास के दौरान स्थानीय निवासियों ने विधायक जी का आभार व्यक्त किया और हर्ष जताया कि लंबे समय से पेयजल की समस्या का अब स्थाई समाधान होने जा रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी, पार्षद वीरेंद्र चौहान, कल्लू मंत्री, डॉक्टर उदय वर्मा, अजय गुलवानी, संदीप श्रीवास्तव, मुस्कान, केएल कुशवाहा अरुण, संगीता श्रीवास्तव, शोभा कुमारी, रिया कुमारी,एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *