घरेलू गैस सिलेंडर ब्लैक जिलापूर्ति अधिकारी आंखमूदे
कानपुर 24 मार्च मोहम्मदी यूथ ग्रुप की एक बैठक ग्रुप के अध्यक्ष इखलाक अहमद डेविड की अध्यक्षता में खानकाहे हुसैनी कर्नलगंज में हुई जिसमें गैस की कालाबाजरी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की मांग अपर जिलाधिकारी आपूर्ति से की।
इखलाक अहमद डेविड ने कहा कि कानपुर नगर में गैस एजेंसियों की वज़ह से पूरा शहर के गैस उपभोक्ता परेशान है लेकिन कानपुर जिलापूर्ति अधिकारी आंखमूदे है शिकायतों पर कोई कार्यवाही नही की जा रही।
कानपुर व मीरा गैस एजेंसी में तो खेल चल रहा है DAC नंबर जनरेट होने के 3 दिन बाद SMS से जानकारी मिलती है कि घरेलू गैस सिलेंडर डिलीवर हो गया है वो सिलेंडर ब्लैक कर दिया जा रहा है। मीरा गैस का गोदाम सिंहपुर बिठूर में है उपभोक्ता वहां जाता है और वहां से भी निराश होकर लौट जाता है 15-15 किलोमीटर दूर गोदाम जाना पड़ रहा है उसकी व्यवस्था मीरा गैस आफिस के पास होनी चाहिए एक तो गैस मिलती नही ऊपर से इतनी दूर जाना पड़ता है कभी-कभी वहां से भी उपभोक्ता को निराश लौटना पड़ता है गैस की कोई कमी नही है लेकिन यह एजेंसी वाले उपभोक्ता को परेशान कर रहे है।
इसी से सम्बन्धित शिकायत पीएम और सीएम पोर्टल पर मोहम्मदी यूथ ग्रुप ने 23 मार्च को की थी सीएम पोर्टल की जांच जिलापूर्ति अधिकारी खाद्य एवं रसद व पीएम पोर्टल की जांच अरविंद मोहन संयुक्त सचिव को दी गयी है।
मोहम्मदी यूथ ग्रुप जनहित में कानपुर नगर के अपर जिलाधिकारी आपूर्ति से मांग करता है कानपुर, मीरा, मोहन, सचान, जितिन, पुष्पा गैस एजेंसियों की जांच कर कड़ी कार्यवाही कर ब्लैक करने वाली एजेंसियों पर लाइसेंस रद्द करने की कार्यवाही की जाए उपभोक्ता की समस्या का समाधान कराया जाये काला बजारी बंद हो गैस डिलीवरी मैन घरेलू गैस सिलेन्डर से छोटे सिलेंडर में गैस रिफिलिंग कर उपभोक्ता को कम गैस वाला सिलेंडर देते है शिकायत करने पर तर्क दिया जाता है कि सर्दी में गैस जम जाती है और गर्मी में गैस पिघल जाती है गैस एजेंसी में शिकायत करने पर कोई कार्यवाही नही होती गैस की काला बाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
बैठक में मुख्य रुप से इखलाक अहमद डेविड, अफज़ाल अहमद, जमालुद्दीन फारुकी, मोहम्मद अरशद, जियाउद्दीन फारुकी, मोहम्मद वसीम, गुफरान अहमद, शौकत अली, मोहम्मद राहिल, मोहम्मद अज़हर, मोहम्मद जैद, परवेज़ आलम वारसी, मोहम्मद वसीम, मेहनाज़ अहमद आदि लोग मौजूद थे।
