*कठारा-एनएच-34 मार्ग पर रेलवे समपार संख्या-75 मरम्मत हेतु 25 मार्च से 5 अप्रैल तक यातायात बंद*

 

कानपुर नगर।

 

रेलवे प्रशासन द्वारा जनपद के ग्राम कठारा से एनएच-34 हाईवे को जोड़ने वाली सड़क पर स्थित रेलवे समपार संख्या-75 (किमी 1413/08-09) पर नियमित अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य कराए जाने के कारण उक्त समपार को अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है।

 

सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पी.वे.), घाटमपुर (उत्तरी मध्य रेलवे) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह कार्य दिनांक 25 मार्च 2026 को प्रातः 06:00 बजे से प्रारंभ होकर 5 अप्रैल 2026 को सायं 06:00 बजे तक संचालित किया जाएगा। इस अवधि में समपार संख्या-75 पर समस्त प्रकार का सड़क यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

 

रेलवे प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि एनएच-34 हाईवे तक आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में रेलवे समपार संख्या-76 का उपयोग किया जा सकता है।

 

जनहित में यह सूचना प्रसारित की जा रही है, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा कार्य को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।

——-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *