श्रवण बने राज्य प्रवक्ता, मिशन जनसुनवाई चौपाल कार्यक्रम के विस्तार की घोषणा

 

कानपुर ,कानपुर जनपद के मूल निवासी श्रवण कुमार को “जन समस्या मेला समिति – भारत” संस्थान का उत्तर प्रदेश राज्य प्रवक्ता मनोनीत किए जाने पर नगर में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समर्थकों ने उन्हें बधाई दी तथा “मिशन जनसुनवाई चौपाल” कार्यक्रम के विस्तार की घोषणा की गई।श्रवण कुमार, पुत्र बलवीर सिंह, को संस्थान के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष,फिल्म अभिनेता सतेंद्र सिंह यादव ‘हीरो भैया’ द्वारा मनोनयन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने श्रवण कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाज के दबे-कुचले, शोषित एवं पीड़ित वर्ग की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।संस्थान द्वारा पिछले 10 वर्षों से संचालित मिशन जनसुनवाई चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से नाली, नाला, सड़क, खड़ंजा, बिजली, अस्पताल, स्वास्थ्य, शिक्षा, घरेलू हिंसा तथा थाना स्तर पर लंबित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कार्य किया जा रहा है। इस अभियान के जरिए आम जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। संस्थान देश के विभिन्न राज्यों में सक्रिय रूप से कार्यरत है। श्रवण कुमार ने कहा कि वे संस्थान के विचारों एवं माननीय हीरो भैया जी के मार्गदर्शन में कानपुर नगर एवं कानपुर देहात में जनसुनवाई चौपाल कार्यक्रम को और मजबूत करेंगे। साथ ही, जल्द ही एक विशाल जन समस्या मेला का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जाएगा, जिसमें पीड़ित वर्ग के लोगों की शिकायतों को दर्ज कर उनके समाधान हेतु शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।उन्होंने आश्वासन दिया कि वे पूरी टीम के साथ तन-मन-धन से जनसेवा में समर्पित रहेंगे तथा जनपद के विभिन्न स्थानों पर नियमित रूप से जनसुनवाई चौपाल कार्यक्रम आयोजित कराएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनता की समस्याओं को शासन तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए संस्था एक मजबूत एवं प्रभावी पहल करेगी, साथ ही दोषी अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई भी सुनिश्चित कराई जाएगी।इस अवसर पर अंकित मित्तल, अवलेंद्र सिंह, आशिक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *