पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 को लेकर तैयारी बैठक
कानपुर आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की तैयारी को लेकर एक अति आवश्यक बैठक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि 5 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक कानपुर उत्तर जिले के सभी मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग संपन्न होना अनिवार्य रूप से आवश्यक है। वर्ग 24 घंटे का होगा ।जिसमें प्रशिक्षण लेने वाले कार्यकर्ताओं को रात को भी प्रवास करना होगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश जिला अध्यक्ष ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के लिए जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह को संयोजक व रोहित साहू,धीरज बाल्मीकि, सुरेंद्र गुप्ता सुनीता गौड़, मुनेंद्र राजपूत को सह संयोजक बनाया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से अभिनव दीक्षित,प्रमोद विश्वकर्मा,अवधेश सोनकर शिवांग मिश्रा सीमा एमबीए, नवाब सिंह पारस मदान,किरन तिवारी,प्रशांत त्रिपाठी, शालिनी कटियार, राम जी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।मंडल अध्यक्ष योगेश पांडे शुभम दीक्षित,इंद्रजीत खन्ना,आशीष तिवारी,आदि उपस्थित रहे।
