*कानपुर में अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे जी का 2 दिवसीय प्रवास*
24 मार्च 2026, कानपुर। रामोत्सव के आयोजन धूम धाम से हो रहे हैं
विश्व हिन्दू परिषद् कानपुर प्रान्त मंत्री राजू पोरवाल जी ने बताया कि,
अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे जी का कानपुर में 2 दिवसीय प्रवास निर्धारित है। उनके इस प्रवास के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ-साथ रामोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी।
प्रवास के दौरान “जहां समिति, वहां कार्यक्रम” की भावना के आधार पर चल रहे रामोत्सव कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न संगठनात्मक बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन भी किया जाएगा।
दिनांक 27 मार्च को वे नगर में आयोजित विभिन्न शोभायात्राओं में सहभागिता करेंगे एवं रामभक्तों का उत्साहवर्धन करेंगे। वहीं 28 मार्च को विद्या वाचस्पति भगिनी बंधुओं से संवाद, सिख बंधुओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे तथा BNSD शिक्षा निकेतन में पत्रकार वार्ता करेंगे, और भव्य रामोत्सव के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और समाज में समरसता एवं सांस्कृतिक जागरण का संदेश देंगे।
