कानपुर 24 मार्च चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति भारत एवं शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी सद्भावना समिति के संयुक्त तत्वाधान में अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद स्मारक स्थल जवाहर नगर में राष्ट्रीय एकता सद्भावना सभा आयोजित की गई। सभा की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक श्री सुरेंद्र मैथानी के द्वारा गणेश जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे ।श्री सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि देश की आजादी और राष्ट्रीय एकता और सौहाद के लिए विद्यार्थी जी का समर्पण और बलिदान सदैव याद किया जाएगा। सभा की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी सर्वेश कुमार पांडे निंनी ने कहा की गणेश जी एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी पत्रकार थे। जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश को बितानी हुकूमत से आजाद करने के लिए अपनी शहादत तक दे दी थी। वहीं प्रताप अखबार अंग्रेजी सरकार की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध निर्भीक लेखनी व अग्नि वर्षा का काम कर रहा था। और वही गणेश शंकर विद्यार्थी जी क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद ,भगत सिंह , क्रांतिकारियों के प्रेरक और जिन्होंने अपने प्रताप में भगत सिंह को बलवंत के नाम से पत्रकारिता की ट्रेनिंग दी थी सभी समुदाय के बीच एकता व स्वभाव के सच्चे मसीहा थे सभा का संचालन महामंत्री संदीप साहू ने किया। सभा में पूर्व शिक्षा अनिल त्रिपाठी, हर्षित शुक्ला, दीनानाथ द्विवेदी, के.सी लाला, मनोजदुबे, श्रेया विद्यार्थी, रवि दत्त मिश्रा, कमलेश चंद शुक्ला, समाजसेवी का प्रतिभा साहू, गोविंद शुक्ला, कृष्ण वर्मा रजत सिंह, राजीव निगम, सुरेंद्र शर्मा, ऋषभ तिवारी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *