
डग्गामार व ई-रिक्शा से बिल्हौर में जाम के हालात,
बंद पड़े फ्रीजर से पेयजल संकट गहराया
बिल्हौर, कानपुर नगर। कस्बा बिल्हौर में डग्गामार वाहनों और ई-रिक्शा की अनियंत्रित संख्या के चलते ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जगह-जगह ई-रिक्शा खड़े होने से सोमवार को समाधान दिवस के दौरान पूरे दिन जाम जैसे हालात बने रहे, जिससे आम लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
वहीं दूसरी ओर नगर पालिका द्वारा लगाए गए पानी के फ्रीजर (वाटर कूलर) बंद पड़े होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। कस्बे में अधिकतर फ्रीजर में पानी की सप्लाई न होने के कारण बाहर से आने वाले ग्रामीणों और राहगीरों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त कराने और फ्रीजरों में जल्द पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।भाजपा के मण्डल अध्यक्ष शुभ्रांशू कटियार ने बताया कि इस तरह की लापरवाही वास्तव में बहुत निंदनीय है। नगर पालिका को जल्द कस्बे के फ्रीजरो को दुरुस्त कराकर पानी सप्लाई देनी चाहिए।
