आज दिनांक 24.03.2026 को पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल, श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव महोदय द्वारा थाना रायपुरवा परिसर में थाना रायपुरवा के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त, अनवरगंज भी उपस्थित रहे।

अर्दली रूम के दौरान पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल महोदय द्वारा लंबित एवं विचाराधीन विवेचनाओं की गहन समीक्षा की गई तथा सभी विवेचकों को विवेचना कार्य को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण एवं विवेचना की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष बल दिया गया।

इसके अतिरिक्त अपराधियों के नियमित सत्यापन, सतत निगरानी एवं आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखते हुए उनके भौतिक सत्यापन समय-समय पर किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाए जाने एवं लंबित वारण्ट/नोटिसों के प्रभावी तामील पर भी जोर दिया गया, ताकि अपराध नियंत्रण को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

उक्त अर्दली रूम में सम्बन्धित थाना प्रभारीगण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *