दिनांक 25.03.2026 को थाना स्वरूप नगर क्षेत्रान्तर्गत मोतीझील में एक अज्ञात नाबालिग का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँची तथा शव को झील से बाहर निकलवाया गया।
शिनाख्त के प्रयासों के दौरान मृतक की पहचान शुभम (उम्र लगभग 14 वर्ष) के रूप में हुई। प्रारम्भिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मृतक मानसिक रूप से कुछ कमजोर था तथा अक्सर इधर-उधर घूमता रहता था। सम्भावना है कि वह घूमने के दौरान झील के पास पहुँचा हो और पानी में डूबने से उसकी मृत्यु हुई हो।
मृतक के परिजनों द्वारा किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया गया है तथा इस संबंध में लिखित रूप से अवगत कराया गया है। पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण की जा रही है तथा पोस्टमार्टम हेतु शव को भेजा गया है।
अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
