*पनकी के माया हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी, दबंग मरीज की गुंडागर्दी से दहशत!*
कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित माया हॉस्पिटल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक पूर्व मरीज ने अस्पताल संचालक को जान से मारने और अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इस मामले में अस्पताल के एम.डी. आदित्य विश्वकर्मा ने पनकी थाना अध्यक्ष को लिखित प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
*क्या है पूरा मामला?*
शिकायत के अनुसार, कृष्णा नामक एक मरीज 17 जनवरी 2026 को अस्पताल में भर्ती हुआ था। दो दिन के इलाज के बाद, 20 जनवरी को वह बिना पूरा भुगतान किए (डिस्चार्ज कराए बिना) अपनी मर्जी से अस्पताल से चला गया। अब करीब दो महीने बाद, आरोपी और उसका साथी राजनारायण (पुत्र श्यामलाल) फोन पर अस्पताल प्रबंधन को गाली-गलौज कर रहे हैं और अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दे रहे हैं।
*पुलिस की कार्रवाई:*
अस्पताल संचालक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए, पनकी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी को मौके पर जाकर जांच करने और आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। सरेराह अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से इलाके के चिकित्सा जगत में भारी रोष और डर का माहौल है।
