*सांसद रमेश अवस्थी ने सपरिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की शिष्टाचार मुलाकात*

 

नई दिल्ली/कानपुर। कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने आज सपरिवार देश के यशस्वी, दूरदर्शी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। यह आत्मीय एवं गरिमामयी मुलाकात पूरे परिवार के लिए अविस्मरणीय क्षण बन गई।

 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद रमेश अवस्थी के पुत्र सचिन एवं पुत्रवधू नूपुर को विवाह उपरांत अपना स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया। प्रधानमंत्री का यह स्नेह एवं अपनत्व परिवार के लिए एक अमूल्य धरोहर के रूप में रहा, जिसने सभी को भाव-विभोर कर दिया।

 

मुलाकात के दौरान सांसद रमेश अवस्थी ने प्रधानमंत्री को “ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक सफलता और आत्मनिर्भर भारत के सशक्त संकल्प के प्रतीक स्वरूप ब्रह्मोस मिसाइल का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कानपुर में तीव्र गति से हो रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी पहलों के लिए प्रधानमंत्री के प्रति गहन आभार व्यक्त किया।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और मार्गदर्शन को सांसद ने देश के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। यह मुलाकात न केवल औपचारिक रही, बल्कि इसमें आत्मीयता, सम्मान और राष्ट्र सेवा के संकल्प की झलक भी देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *