कानपुर

 

आज दिनांक 25.03.2026 को थाना बिठूर क्षेत्रान्तर्गत रुद्रा अपार्टमेंट में शगुन कटियार (45 वर्ष) नामक एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुँची तथा आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस. एम. कासिम आबिदी महोदय द्वारा मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।

 

शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर *पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। घटना के संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *