*विद्यार्थी जी के पत्रकारिता आदर्श सर्वोत्तम*

 

कानपुर l शहीद शिरोमणि गणेश शंकर विद्यार्थी जी 95 बलिदान दिवस पर बुधवार को *कानपुर प्रेस क्लब* सभागार में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें पत्रकारिता का आदर्श बताया गया l

विद्यार्थी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और पत्रकारों ने फूल चढ़ाए l वरिष्ठ पत्रकार शिव शरण त्रिपाठी ने कहा कि विद्यार्थी जी के मार्ग पर चलना कठिन है, लेकिन यदि ऐसा कर सके तो समाज और देश की सच्ची सेवा होगी l नीरज तिवारी ने कहा कि अब डिजिटल युग में पत्रकारिता में चुनौतियां हैं, लेकिन इसके बीच तथ्यों और साक्ष्य पर ध्यान ज़रूरी है l उपाध्यक्ष गौरव सरस्वत ने कहा कि समय के साथ पत्रकारिता का तरीका भी बदला है, लेकिन लोक कल्याण पर ध्यान देना होगा l

इस मौके पर प्रेस क्लब के मंत्री शिवराज साहू, कोषाध्यक्ष सुनील साहू, उत्सव, अभिषेक मिश्रा, गगन पाठक, नीरज तिवारी,अभिषेक मिश्रा,मो फैज,शिवा मिश्रा,शिवम,बलराम,विवेक, ज्ञानेंद्र मिश्रा, कुशाग्र अवस्थी सहित कई पत्रकार मौजूद रहे l इस सभा का संचालन महामंत्री शैलेश अवस्थी ने किया l वरिष्ठ पत्रकार शिव शरण त्रिपाठी को सम्मानित किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *