डी०ए-वी० कॉलेज, कानपुर के भौतिक विज्ञान विभाग, द्वारा भारतीय ज्ञान परम्पराः भौतिकी के परिप्रेक्ष्य में अतीत, वर्तमान और भविष्य विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन दिनांक 25 मार्च 2026 को तकनीकी सत्र में प्रोफेसर रीता बत्रा विश्वास पश्चिम बंगाल, प्रोफेसर पीजूस कांता आसाम, प्रोफेसर रश्मि आगरा, प्रोफेसर अरविंद धरवे मध्य प्रदेश, जूही देवांगन छत्तीसगढ़ और प्रोफेसर मुक्ता महाराष्ट्र ने ऑनलाइन जुड़कर अपने अपने वक्तव्य दिए और सेमिनार में उपस्थित छात्र छात्राओं और समस्त प्रतिभागियों को विषय की प्रासंगिकता और महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इसके अतिरिक्त व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहकर प्रोफेसर अनोखे लाल पाठक, बी एन डी कॉलेज कानपुर, प्रोफेसर वी के कटियार, प्राचार्य, ब्रह्मावर्त पी जी कॉलेज मँधना कानपुर, डॉo अभिषेक जौहरी डी बी एस कॉलेज कानपुर ने भी अपने विचारों से प्रतिभागियों को लाभान्वित किया। सी एस जे एम विश्वविद्यालय के महाविद्यालय विकास परिषद के निदेशक प्रोफेसर राजेश कुमार द्विवेदी ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित की और कार्यक्रम की सफलता हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रोफेसर प्रज्ञा अग्रवाल, समन्वयक भौतिक विज्ञान, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राजीव कुमार श्रीवास्तव ने दिया। प्राचार्य अरुण कुमार दीक्षित की अध्यक्षता में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया
