कांग्रेस ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

कानपुर।महान स्वतंत्रता सेनानी, निर्भीक पत्रकार एवं समाजसेवी गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज कानपुर महानगर कांग्रेस द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता की अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता शंकर दत्त मिश्रा ने अध्यक्षता की और उपाध्यक्ष रितेश यादव ने गोष्ठी का संचालन किया।कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके त्याग, बलिदान और आदर्शों को याद किया।

 

पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी जी ने अपना संपूर्ण जीवन देश की स्वतंत्रता, सामाजिक समरसता और मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया। वे एक ऐसे महान व्यक्तित्व थे जिन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ हमेशा आवाज़ उठाई।उपाध्यक्ष हरीश बाजपई ने कहा कि 25 मार्च 1931 को कानपुर में हुए सांप्रदायिक दंगों के दौरान वे लोगों की जान बचाने और शांति स्थापित करने का प्रयास कर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी। वरिष्ठ नेता नरेश पाठक ने कहा कि यह बलिदान आज भी समाज को भाईचारे और एकता का संदेश देता है।

मौजूद कांग्रेसजनों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और कहा कि वर्तमान समय में उनकी विचारधारा और अधिक प्रासंगिक है।

 

अध्यक्षता शंकर दत्त मिश्रा की रही और संचालन रितेश यादव का रहा।

 

 

हरप्रकाश अग्निहोत्री,प्रतिभा अटल पाल,हरीश बाजपई,इकबाल अहमद,नरेश पाठक,सैमुअल लकी सिंह,राम स्वरूप तिवारी,दुर्गा मिश्रा,पदम मोहन मिश्रा,सुरेंद्र भदौरिया,धर्मेंद्र सिंह,मुकेश दुबे,अजय श्रीवास्तव शीलू,मनोज अवस्थी,मनोज दुबे,शांतनु दीक्षित,नसीम अंसारी,संजय शिखर,रवि बाजपई,इम्तियाज अहमद,जितेंद्र ब्रह्म,राजेश सविता,विनोद अवस्थी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *