आज दिनांक– 25/03/2026 को 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर नगर स्थित परेड ग्राउंड में 13वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन आर्चरी प्रतियोगिता वर्ष-2026 का शुभारम्भ अत्यंत गरिमामय वातावरण में सेनानायक महोदय श्री बी बी चौरसिया (IPS) के निर्देशन में

मुख्य अतिथि महोदय सहायक सेनानायक श्री सुधाकर मिश्र(DySP) द्वारा किया गया।

 

सर्वप्रथम शिविरपाल श्री चंद्रेश्वर एवं दलनायक श्री ब्रजकिशोर साहू द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को ट्रीपॉट भेंटकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

 

उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय द्वारा सभी टीमों के टीम मैनेजरों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया एवं सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाने के उपरांत मुख्य अतिथि महोदय द्वारा प्रथम तीर चलाकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ किया। इस प्रेरणादायी क्षण ने समस्त प्रतिभागियों में जोश, उत्साह एवं खेल भावना का संचार किया।

 

इस प्रतियोगिता में *37वीं वाहिनी कानपुर नगर, 33वीं वाहिनी झांसी, 12वीं वाहिनी फतेहपुर, चतुर्थ एवं 42वीं वाहिनी प्रयागराज, 34वीं एवं 36वीं वाहिनी वाराणसी, 20वीं वाहिनी आजमगढ़, 39वीं वाहिनी मिर्जापुर तथा 48वीं वाहिनी सोनभद्र* की टीमें उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रही हैं, जिससे प्रतियोगिता का स्तर अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक एवं आकर्षक हो गया है।

 

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बबोधन में सभी प्रतिभागियों को अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया।*

 

इस अवसर पर सूबेदार सैन्य सहायक श्री सुरेंद्र सिंह,स्पोर्ट प्रभारी श्री अंकुर दुबे, पीसी श्री रावेंद्र सिंह चौधरी,पीसी श्री शिवांशु द्विवेदी, पीसी श्री अरविंद शुक्ला,हेड क्लर्क श्री विनीत त्रिपाठी उत्तर प्रदेश आर्चरी टीम के कोच प्रहलाद सिंह चौहान, श्री कौशल किशोर (प्रशिक्षक)-पूर्वी जोन

श्री प्रदीप सिंह (प्रशिक्षक )-पूर्वी जोन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *