टीबी उन्मूलन अभियान को मिली रफ्तार,

निक्षय वाहन रवाना, बिल्हौर के प्रधान हुए सम्मानित

 

बिल्हौर,कानपुर नगर। विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में टीबी उन्मूलन अभियान को गति देने के लिए निक्षय वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में 25 टीबी मरीजों को निक्षय पोषण पोटली वितरित की गई, साथ ही हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से जांच की व्यवस्था भी की गई।इस दौरान यस वी कैन इंड टीवी थीम के तहत जनभागीदारी से टीबी उन्मूलन का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम में 58 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया गया, वहीं 16 निक्षय मित्रों को प्रमाण पत्र देकर उनके योगदान की सराहना की गई।इसी क्रम में बिल्हौर विकास खंड की ग्राम पंचायत गदनपुर चोरसा के प्रधान धीरेन्द्र प्रताप सिंह को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने टीबी उन्मूलन के लिए जनसहभागिता को सबसे अहम बताते हुए लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *