*नवरात्रि पर्व पर भाजपा कानपुर उत्तर जिला कार्यालय में हवन-पूजन,*
*कन्या भोज का आयोजन*
नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर भाजपा कानपुर उत्तर जिला कार्यालय, नवीन मार्केट परेड में हवन-पूजन एवं कन्या भोज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रकाश पाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन अनिल दीक्षित के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन से हुई, जिसके उपरांत कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार के सफल 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 9 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया तथा उन्हें वस्त्र एवं उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने कन्याओं का सम्मान कर प्रदेश की समृद्धि एवं विकास की कामना की।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि नवरात्रि पर्व शक्ति, श्रद्धा और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने बीते 9 वर्षों में विकास, सुशासन और सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर कानपुर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने जनहित में अनेक योजनाएं संचालित कर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा और समर्पण के भाव से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहे हैं।
कार्यक्रम में सभी नव मनोनीत जिला पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाया।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने प्रदान की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अवधेश सोनकर अभिनव दीक्षित,प्रमोद विश्वकर्मा शिवांग मिश्रा जन्मेजय सिंह,रोहित साहू नवाब सिंह,सीमा एमबीए,धीरज बाल्मीकि,सत्यम गुप्ता,आकाश शुक्ला,सुनीता गौड़ प्रशांत त्रिपाठी,किरन तिवारी स. रमिंदर सिंह,सुरेंद्र गुप्ता, शालिनी कटियार राम जी गुप्ता, पूनम कंवर अनुप्रिया दोषी प्रभाकर अवस्थी, अंशु ठाकुर अभिषेक दीक्षित,यश जायसवाल,राधा सैनी,रामकुमार सिंह,अभिराज चंदेल सचिवेंद्र सिंह सेंगर अभिमन्यु सक्सेना उर्मिला अवस्थी अजय राय,,श्याम कुमार ऋचा शुक्ला, मनोज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
