सहयोगी दलों के नेताओं ने प्रभारी मंत्री का सूत व फूलों की माला व अंग वस्त्र पहनाकर किया स्वागत
कानपुर आज पहली बार प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के आने पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं को बुलाया प्रभारी मंत्री उपाध्याय से फोन पर चर्चा हुई कि आप लोगों को बुलाया गया है कि नहीं जिस पर एनडीए क्षेत्रीय संयोजक सुरेश गुप्ता द्वारा कहा गया कि अभी तक कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है उन्होंने तुरंत कानपुर दक्षिण के अध्यक्ष शिवराम सिंह से कहा और तुरंत उसके बाद फोन आया शिव राम सिंह अध्यक्ष दक्षिण का कि आप लोगों को माननीय मंत्री ने प्रेस वार्ता में रहने के लिए कहा है । जिस पर एनडीए क्षेत्रीय संयोजक सुरेश गुप्ता ने सभी सहयोगी दलों के अध्यक्षों को सूचना दी और सभी दलों के अध्यक्षों ने प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को अंग वस्त्र एवं फूलों की माला पहनकर स्वागत किया सहयोगी दलों का नेतृत्व सुरेश गुप्ता कर रहे थे स्वागत करने वालों में सर्वश्री अनिल दीक्षित अध्यक्ष उत्तर भाजपा शिव राम सिंह अध्यक्ष दक्षिण भाजपा सोहनलाल कोल अध्यक्ष उत्तर सुहेलदेव पार्टी,मोहम्मद उस्मान महानगर अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल,आलोक श्रीवास्तव अध्यक्ष सोहेलदेव पार्टी अनुज सोनी अध्यक्ष कानपुर ग्रामीण, राम प्रताप पाल अध्यक्ष अपना दल ,विपिन यादव अध्यक्ष लोक जनशक्ति पार्टी, राज निषाद अध्यक्ष निषाद पार्टी, इत्यादि लोग रहे!
