कानपुर शहर में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने शहर मेयर प्रमिला पांडेय विधायक सुरेंद्र मैथानी,स्वप्निल वरुण सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में शहर के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई और अपराध नियंत्रण को लेकर ठोस रणनीति तैयार की गई।

 

बैठक के दौरान मादक पदार्थों की अवैध बिक्री को लेकर विशेष चिंता व्यक्त की गई। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में चल रहे नशे के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए। इसके लिए एक विशेष अभियान चलाने की रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें संदिग्ध क्षेत्रों की पहचान कर लगातार छापेमारी और निगरानी बढ़ाई जाएगी।

 

मेयर और विधायकों ने भी शहर में बढ़ते नशे के प्रभाव को गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने स्थानीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए संयुक्त प्रयासों पर जोर दिया।

 

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस अभियान के तहत पुलिस, नगर निगम और अन्य संबंधित विभाग मिलकर समन्वय के साथ कार्रवाई करेंगे।

 

बैठक के अंत में सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शहर को सुरक्षित और नशा मुक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *